बीकानेर व्यापारी को मिली धमकी 2 करोड़ की फिरौती की मांग
बीकानेर शहर में एक बार फिर रोहित गोदारा गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है शहर के करणी नगर निवासी एक प्रतिष्ठित क्रेन व्यापारी को वॉइस नोट भेज कर दो करोड रुपए की फिरौती देने के लिए धमकी मिली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारी ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यापारी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यापारी को यह धमकी वॉइस नोट के जरिए मिली है जिसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथी वीरेंद्र चरण का नाम लिया गया है और 2 करोड रुपए की मांग कि फिरौती की मांग सुनकर व्यापारी का परिवार दहशत में आ गया पुलिस ने वॉइस नोट को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है जिसमें यह वॉइस नोट भेजा गया है पुलिस यह भी जानकारी लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह धमकी सीधे तौर पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ी है या कोई अन्य स्थानीय बदमाश उनके नाम का इस्तेमाल करके धमकी दे रहा है।