February 12, 2026

बीकानेर सड़क दुर्घटना एक की मृत्यु हुए घायल

0
IMG_20251107_124909.jpg

भारतमाला एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना लगातार घटित हो रही है आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक कार चालक की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया नापासर थाना क्षेत्र में पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास नवरंगदेसर टोल वह रेस्ट हाउस के नजदीक हुई।

पुलिस के अनुसार एक कार जिसमें दो लोग सवार थे आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई टक्कर कार के ड्राइवर साइड की तरफ से हुई जिससे वह हिस्सा पूरी तरीके से बिखर गया इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई  मृतक की पहचान नागौर निवासी हरपाल पुत्र रामू राम के रूप में हुई है कर में सवार दूसरे व्यक्ति को हल्की चोट लगी है सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के सबको कब्जे में लेकर सीएससी की मोर्चरी में रखवाया है मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *