बीकानेर चोरों ने की दो मकान में चोरी।
चोरी की घटना बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र और गंगा शहर थाना क्षेत्र से है जहां पर चोरों ने सूने मकान में चोरी की कर ली,
पहली घटना गंगा शहर थाना क्षेत्र से है जहां के निवासी फूलचंद भाटिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह लंबे समय से किराए के मकान में रह रहे हैं 19 अक्टूबर को वह अपने नए मकान में शिफ्ट हुए थे हालांकि उनका पुराना मकान किराए का अभी तक खाली नहीं किया था चोरों ने इसी का फायदा उठाया और सुने पड़े मकान में ताले तोड़े और अंदर रखे जेवर वह अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गंगा शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एएसआई मोनिका को सुपुर्द की है।
दूसरा मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से है जहां पर विक्रम सिंह तखड़ ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी भांजी तनी मशीन का परिवार किसी कार्य से जयपुर गया हुआ था घर पर ताला लगा हुआ देखकर चोरों ने चोरी कर ली कर घर में घुसकर कीमती सामान समेट कर ले गए विकास कॉलोनी पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।