May 18, 2026

बीकानेर आग लगने से एक महिला की मृत्यु।

0
IMG-20250817-WA0050.jpg

बीकानेर के हदा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में खेत में झोपड़ी में आग लगने से 30 वर्षीय  महिला की मृत्यु हो गई घटना में करीब 16 लाख रुपए से अधिक के जेवरात कपड़े अनाज और पशु जलकर राख हो गए ।

मिली जानकारी के अनुसार गांव खेतोलाई मूलवान में भूराराम पुत्र चुनाराम नायक की ढाणी में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई और झोपड़ी में सो रही उनकी बेटी सुशीला उम्र 30 वर्ष बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई सूचना पर हदा पुलिस और ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया मृतका के शव को कोलायत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *