February 12, 2026

बीकानेर महिला ने आत्महत्या की।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर में आज दो महिलाओं द्वारा आत्महत्या की घटनाएं जिले में सामने आई है

पहला मामला डूंगरगढ़ क्षेत्र से है जहां पर बीगाबास के वार्ड नंबर 24 में संचालित शिवम मानव कल्याण सेवा संस्थान के कमरे में लगे पंखे से मानसिक रूप से कमजोर एक महिला ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली महिला की पहचान 40 वर्षीय  किरण पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी सोडावास गोगामेडी रतनगढ़ के रूप में हुई,  सूचना पर हेड कांस्टेबल रामस्वरूप अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और और मृतक महिला के सबको नीचे उतर कर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हेड कांस्टेबल रामस्वरूप के अनुसार मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है वह कल सुबह परिजनों की रिपोर्ट देने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।

वही दूसरा मामला बीकानेर जिले के भूटो के बास क्षेत्र का है जहां पर एक 37 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली मालूम चला है कि मृतका ने अपने निवास में ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलने पर खादिम खिदमतगार समिति वह असहाय सेवा संस्थान के नसीम शोएब जुनैद जितेंद्र गहलोत राजकुमार खड़गावत मलंग बाबा मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में सबको पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आत्महत्या के कारण पुलिस पता लगाने में झुकी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *