राजस्थान अनियंत्रित ट्रक ने 5 किलोमीटर तक तांडव मचाया 10 से अधिक लोगों की मृत्यु कई घायल।
दर्दनाक सड़क हादसे की खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से है जहां के हरमाड़ा क्षेत्र में एक बेकाबू डंपर ने करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी इस हादसे में करीब 11 लोगों की मृत्यु की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई दुर्घटना करीब दोपहर 1:00 बजे सीकर रोड पर लोहा मंडी क्षेत्र में घटित हुई सड़क पर वाहनों की आवा जाई थी तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे गाड़ियों को कुचलता चला गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कार और बाइक के बुरी तरीके से क्षति हो गई डंपर ने अपनी रडार में एक दर्जन वाहनों को ले लिया दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा हड़कंप मच गया।