बीकानेर सड़क दुर्घटना में एक की मृत्यु एक घायल।
बीकानेर में सड़क दुर्घटना की खबर जामसर थाना क्षेत्र से है जहां पर नेशनल हाईवे 62 पर संगम कांटे के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई मृतक व्यक्ति की पहचान सूरतगढ़ निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है जामसर थाना अधिकारी के अनुसार रविवार को एक कार सेना के ट्रक से जा टकराई दुर्घटना में कार की साइड सीट पर बैठे रवि कुमार को गंभीर चोट लगी जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई जबकि कार चालक फिलहाल सुरक्षित बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।