February 12, 2026

राजस्थान भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

सड़क दुर्घटना की खबर राजस्थान के अलवर जिले से है जहां पर सदर थाना क्षेत्र के छठी मिल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में परिवार की खुशियां मातम में बदल दी शादी समारोह से घर की ओर लौट रहा एक परिवार थार गाड़ी की टक्कर की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया और एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो लोगों की गंभीर हालत बताई जा रही है ।

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार परिवार शादी समारोह से वापस आ रहा था इसी दौरान छठी मिल के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में 35 वर्षीय महेंद्र 8 वर्षीय पायल भतीजी और 3 वर्ष से पूर्वांश  बेटे की मृत्यु हो गई वहीं 33 वर्षीय गुड्डी पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

इसके अलावा 10 वर्षीय खुशबू भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे शहर के अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया यह लोग नागल झीडा के रहने वाले थे घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया एएसआई बंसीलाल के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी थी जबकि इलाज के दौरान एक की मृत्यु हो गई थार गाड़ी को जप्त कर लिया है आरोपी चालक की तलाश फिलहाल जारी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली घटना के बाद  गांव में हंगामा मच गया शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है मृतक व्यक्ति के चार बच्चे थे जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां है मृतक दंपति तीन बेटियों को घर पर ही छोड़ कर गए थे इस परिवार में अब दंपति सहित बेटे की मृत्यु हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *