February 12, 2026

बीकानेर स्टेशन के ऊपर युवक ने जहर खाया गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने की घटना लूणकरणसर कस्बे से है जहां के रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब बताई जा रही है पुलिस को सूचना मिली कि समीर आयु 20 वर्ष नामक युवक रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की स्थिति में पड़ा है सूचना मिलते ही लोगों की मदद से युवक को लूणकरणसर के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार दिया युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया।

हालांकि यह घटना रेलवे परिसर की है जो जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आती है इसलिए लूणकरणसर पुलिस ने शुरुआती प्राथमिक की कार्रवाई के बाद जीआरपी पुलिस को भी सूचित कर दिया है मामले में आगे की कार्रवाई जीआरपी पुलिस द्वारा ही की जाएगी युवक लूणकरणसर का ही निवासी बताया जा रहा है आत्महत्या के प्रयास के कारण का अभी तक मालूम नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *