बीकानेर व्यापारी वह मुनीम की हत्या के मामले में मुख्य आरोपीयों को पुलिस ने पकड़ा
राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में बीकानेर जिले के सेरूणा निवासी मदनलाल सारस्वत और उनके मुनीम बिग निवासी रेवंत राम टावड़िया की 20 अक्टूबर को 2025 को बदमाशों ने गला रेट कर हत्या कर दी इस मामले में जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पुलिस की टीम ने टेक्निकल सहायता से राजस्थान हरियाणा व पंजाब के अनेक क्षेत्रों में होटल ढाबे सराय खंगाली और रात दिन दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की और पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा का वह प्यारसिंह सांसी वह अनमोल प्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह मजबी सिख निवासी बलोच मुक्तसर को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में समक्ष पेश करके रिमांड मांगा है पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ व फिलहाल छान बिन जारी है।