बीकानेर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक की मृत्यु एक घायल।
सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर शहर के भारतमाला सड़क मार्ग से है जहां एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ हादसे मैं एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार हादसा नापासर थाना क्षेत्र के नवरंगदेसर के पास भारत माला रोड पर घटित हुआ बताया जा रहा है कि एक कार आगे चल रहे वाहन व से जा टकराई जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए राह चलते लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना पर नापासर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक व घायल को पीबीएम अस्पताल भी जाया गया पुलिस के अनुसार मृतक और घायल की पहचान की जा रही है फिलहाल घटना किन कारणों से हुई जांच जारी है।