बीकानेर रात्रि दो पक्षों में गर्म गर्मी हुई
बीकानेर शहर में दो गुटों में गर्म-गर्मी होने की घटना गंगा शहर थाना क्षेत्र के गोपेश्वर बस्ती में से है जहां पर गुरुवार रात्रि एक आयोजन के दौरान पटाखे की आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू होगी जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम में पटाखे फोड़ने को लेकर कहा सुनी हो गई थोड़ी देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मौके पर लाठी डंडे चलने लगे इसके बाद तनाव पूर्ण माहौल हो गया घटना की सूचना मिलते ही तुरंत ही गंगा शहर से थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि लोगों को वहां से हटाया गया है और जो दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फिलहाल क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित हो तो रोका जा सके घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया।