राजस्थान जोरदार धमाका हुआ दुकान का शटर 60 फीट दूर जाकर गिरा और दुकान मालिक गिरा 20 फुट की दूरी पर
भयानक विस्फोट की घटना राजस्थान के झुंझुनू के खेतड़ी से है जहां पर कस्बे के निजामपुर मोड पर मंगलवार बुधवार की रात्रि करीब 2:00 बजे एक भीषण दुर्घटना घटित हो गई यहां हार्डवेयर की दुकान में विस्फोट होने से जोरदार धमाका हुआ विस्फोट इतना तेज था की दुकान का लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जाकर गिरा जबकि दुकानदार करीब 20 फुट जाकर गिरा हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मृत्यु हो गई धमाके की आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत हो गई लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी खेतड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया मृतक के शव को राजकीय उप जिला अस्पताल खेतड़ी की मोर्चरी में रखवाया है मृतक व्यक्ति की पहचान पप्पू राणा निवासी शंकर लाल के रूप में हुई है विस्फोट किन कारण से हुआ अभी तक यह इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि यह माना जा रहा है की दुकान में रखें किसी जवलनशील पदार्थ या गैस सिलेंडर में लीक होने की वजह से यह धमाका हुआ होगा की पुलिस ने घटनास्थल को फिलहाल सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है