बीकानेर अनियंत्रित कार ने मचाया तांडव।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का तांडव रात्रि के समय में देखने को मिला घटना नोखा रोड बाफना स्कूल के पास स्थित करणी माता मंदिर के आगे की है घटना की सूचना मिलते ही गंगा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर मोनिका चौधरी के अनुसार स्विफ्ट कार बहुत तेज गति से आई थी और अनियंत्रित कार ने हाइवे पर खड़ी तीन-चार मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया घटना इतनी खतरनाक थी कि दो-तीन मोटरसाइकिल तो कार के नीचे आ गई कार चालक मौके से फरार हो गया गनीमत यह है रही की कोई किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन मोटरसाइकिलों को बहुत नुकसान पहुंचा है अगर मोटरसाइकिल पर चालक बैठे होते तो पता नहीं कितनी जन हानि होती है फिलहाल पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है