February 11, 2026

बीकानेर 2 ग्राम विकास अधिकारीयों को सेवा से बर्खास्त किया।

0
IMG-20250817-WA0050.jpg

खबर बीकानेर के पांचू पंचायत समिति से है जहां पर दो ग्राम विकास अधिकारी गिरधार स्वामी और रमेश ओझा को राजकीय सेवा से हटा दिया गया है सीईओ जिला परिषद  सोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अधिकारी पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से बिना समक्ष स्तर पर अवकाश स्वीकृत करें ड्यूटी से अनुपस्थित थे।

जानकारी अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी  रमेश ओझा 2 जून 2016 से, जबकि  गिरधर स्वामी 20 नवंबर 2016 से लगातार बिना कार्यग्रहण किए अनुपस्थित चल रहे थे। इस कारण दोनों को राजस्थान सेवा नियमों के नियम 86 (3) व (4) के तहत स्वतः त्यागपत्र मानते हुए सेवा से पृथक किया गया।

सीईओ  बताया कि जिला स्थापना समिति की बैठक 15 अक्टूबर 2025 को हुई जिसमें दोनों मामलों में परीक्षण किया गया समिति ने दोनों अधिकारियों की दीर्घकालीन अनु उपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए कार्यवाही की अनुशंसा की सीईओ के निर्देश पर पंचायत समिति पांचू के विकास अधिकारी जसवंत बिश्नोई ने दोनों ग्राम विकास अधिकारियों को राजकीय सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *