बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी महिला जज के साथ चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा।
बीकानेर पुलिस ने कलेक्टर निवास के नजदीक महिला जज के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पर्दापास करते हुए एक आरोपी गणेश चौक इंदिरा कॉलोनी निवासी कुशाल मेहरा पुत्र मघाराम आयु 29 साल को गिरफ्तार कर किया है वह एक नाबालिक को डिटेन कर लिया गया है जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को शाम के समय शहर के व्यस्त मार्ग रविंद्र मंच के नजदीक स्थित कैफे शॉप के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा स्कूटी सवार युवती से चेंज स्नेचिंग का प्रयास किया गया जिसमें युवती अपनी स्कूटी सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो गई पुलिस ने भारतीय धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू की और मामले में सफलता हासिल की