खेत में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला 40 भेड़ बकरियां गायब मिली।
बीकानेर शहर के खाजूवाला से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां पर छतरगढ़ धान मंडी के सामने एक खेत में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति उमा राव का व आज सुबह चारपाई पर शव मिला शव के मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी जिससे इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है की चोरी के दौरान दम घुटने से बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ऊमाराम अपने खेत में अकेले रहते थे रात में सोने के बाद सुबह जब लोग पहुंचे तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था पास ही उनकी करीब 40 भेड़ बकरियां भी गायब थी मामले को लेकर CO अमरजीत सिंह चावला ने बताया कि शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि चोरों ने चोरी के दौरान बुजुर्ग के मुंह पर पट्टी बांध दी जिससे उनकी दम घुटने से मृत्यु हो गई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम द्वारा सबूत जुटाने का कार्य जारी है और मामले की जांच की जा रही है।