February 12, 2026

पिता के अंतिम संस्कार के खर्चे को लेकर भाई नहीं भाई की कुल्हाड़ी से कटकर कर दी हत्या

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात राजस्थान के बाड़मेर जिले से है जहां पर पिता की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के पैसों को लेकर दो भाइयों में झगड़ा इतना बड़ा हो गया कि छोटे भाई किशन राम ने अपने बड़े भाई गणेश राम की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया पुलिस ने मामला दर्ज करके हत्या के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है मृतक की पत्नी का पहले से ही निधन हो चुका है और उसके कोई औलाद भी नहीं है

मामला बाड़मेर जिले के बीजराड़ क्षेत्र में बुधवार देर रात के 11:00 का बताया जा रहा है यहां एक व्यक्ति ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के खर्चे को लेकर विवाद के बाद अपने भाई की कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हत्या कर दी हमले के बाद आरोपी मौके से फरार भी हो गया घटना को लेकर SHO मगाराम के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात्रि नवतला गांव में घटित हुई जब 35 वर्ष से गणेशाराम और उसके छोटे भाई 30 वर्षीय किशन राम के बीच अपने पिता के अंतिम संस्कार के खर्चे के पैसों को लेकर बहस हो गई SHO के अनुसार बहस बढ़ने पर किशन राम ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसके सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया और सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया फिलहाल आरोपी मौके से फरार है आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *