बीकानेर प्रशिक्षण ले रही महिला जज के साथ लूट की घटना।
लूट का ताजा मामला बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र का है जहां पर उच्च अधिकारियों के निवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर घटना घटित हुई रिपोर्ट के अनुसार यह घटना एक प्रशिक्षण ले रही जज के साथ घटित हुई जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास जसोलाई निवासी जज पूजा जनागल स्कूटी पर सवार होकर ब्रह्माकुमारी सर्किल से पब्लिक पार्क की तरफ आ रही थी जैसे ही वह कलेक्टर निवास के सामने पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की इस छीना झपटी में जज पूजा जनागल का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी से गिर भी गई और इसके बाद में बाद बदमाशों ने उनके गले में सोने की चेन को झपटे से छीन लिया और फरार हो गए अचानक हुए इस घटना से जज पूजा डर गई और वह स्कूटी से गिरने से उनकी चोट भी लगी घटना के बाद उनके पिता ने मंगलवार रात्रि 11:30 बजे सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है