February 12, 2026

बीकानेर कार ने मारी बाइक पर सवार युवकों को टक्कर एक की मृत्यु एक कोमा में

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर के JNV कॉलोनी थाना इलाके में देर रात्रि की है, जहां पर रिडमलसर गांव में तेज रफ्तार एक स्विफ्ट गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जब का जबकि दूसरा युवक कोमा में बताया जा रहा है और कार में सवार एक युवक भी गाड़ी से उछलकर बाहर आ  गिरा जिसको भी गंभीर चोट लगी है ।

जानकारी के अनुसार रिडमलसर सिपाहियान निवासी प्रिंस गड़ेर ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है और मामले में बताया कि उसका भाई अभिषेक और दोस्त जितेंद्र बाइक पर जा रहे थे उसी समय दिल्ली नंबर की एक स्विफ्ट कार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त ही की दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान जितेंद्र की मृत्यु हो गई और अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार को जप्त कर लिया जबकि ड्राइवर फरार है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *