बीकानेर पुलिस कार्रवाई 7 जुआरियों को पकड़ा ।
दीपावली त्यौहार के मध्य नजर बीकानेर पुलिस लगातार अलर्ट है और त्योहार पर जुआ खेलने वाली पर कार्रवाई कर रही है इसी के अंतर्गतडूंगरगढ़ थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी के निर्देशन में देर रात्रि इलाके के मोमा सर में 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दो पुलिस दलों ने घेराबंदी करके सात जुआरीयो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है हेड कांस्टेबल रामस्वरूप वह हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने अपनी अपनी टीमों के साथ सात जुआरी को झंडी मंडी खेलते हुए हजारों रुपए के साथ गिरफ्तार करके थाने लाया गया।
पुलिस ने मोमा सर निवासी विजयपाल रामपाल राहुल किशन रामदयाल शरीफ खान हजारी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने ताश के पत्तों सहित 30190 रुपए का जुआ पकड़ा टीम में हेड कांस्टेबल रामस्वरूप कांस्टेबल इंदरचंद आर एसी जवान नेमीचंद तथा दूसरे दल में हेड कांस्टेबल भगवान राम कांस्टेबल पुनीत वह घनश्याम तथा पेमाराम आर एसी जवान गंगाराम शामिल रहे