बीकानेर पुलिस ने लूट के आरोपियों को पकड़ा और सड़क पर परेड करवाई
बीकानेर के नया शहर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सोयाबीन तेल कंपनी के एक कर्मचारी से लूट की घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को मौके पर ले जाकर शहर में परेड भी कराई इस दौरान आरोपी पछतावा करते नजर आए और कहा अपराध करना पाप है कानून हमारा बाप है
जानकारी में बता दें मामला नया शहर थाना इलाके का है जहां पर एक कर्मचारी नगदी लेकर जा रहा था तभी आरोपियों ने साजिश करके उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और नगदी लेकर फरार हो गए घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीकानेर पुलिस जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन पर विशेष टीम बनाकर एसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी की अगुआई में पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया