बीकानेर कांग्रेसी नेता सहित 11 को जमानत
बीकानेर के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के खिलाफ आंदोलन कर रहे कांग्रेसी नेता सहित 11 लोगों को आज अदालत ने जमानत दे दी आरोप है कि इन्होंने पिछले दिनों जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन के दौरान पथराव किया था और जिसके चलते गंभीर धाराओं में कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था निचली अदालत में जमानत नहीं मिली थी किंतु इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने सभी ने जमानत याचिका लगाई गई इस दौरान तर्क दिया गया कि आयुष्मान हार्ट केयर अस्पताल के खिलाफ आंदोलन के दौरान पुलिस को मारने का कोई प्रयास नहीं हुआ था राज कार्य में बाधा नहीं डाली गई थी पुलिस की लाठी चार्ज के बाद स्थिति में बदलाव आया अदालत ने इस मामले में सभी 11 आरोपियों को जमानत दी है।