भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मृत्यु तीन घायल।
भीषण सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र से है जहां पर नोरंगदेसर क्षेत्र में एक कार ट्रक में पीछे से जा घुसी इसके बाद कार में देखते-देखते आग लग गई और कार आग का गोला बन गई घटना में ड्राइवर जिंदा जल गया और एक महिला सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों को को टोल प्लाजा की गाड़ियों के सहयोग से तुरंत अस्पताल भिजवाया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।