बीकानेर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मृत्यु वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार गीगासर हाल मुंडेलो का बास निवासी रामदेव ने देश नोक थाना में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है परिवादी के अनुसार उसका भाई महेंद्र कुमार उम्र 29 वर्ष पिछले 4 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल से गीगासर से देशनोक की ओर आ रहा था और उस समय किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति में उसकी बाइक को टक्कर मार दी दुर्घटना में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों की मदद से पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद 8 अक्टूबर को इलाज के दौरान महेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर वहां अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।