बीकानेर घर पर की पत्थर बाजी महिला घायल हुई
घर पर पत्थर बाजी और मारपीट की घटना बीकानेर के कोट गेट थाना क्षेत्र से है, इस संदर्भ में रानी बाजार निवासी सुभाष शर्मा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, और जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर की रात्रि के समय,*रवि पुत्र राजेन्द्र उसके घर के बाहर आया और गाली-गलौच करने लगा। जब उसे रोकने की कोशिश की गई, तो आरोपी ने घर पर पत्थरबाजी की, जिससे सुभाष शर्मा की पत्नी के सिर पर चोट लगी* घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, सूचना के बाद कोटगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर टीम सहित पहुंची और मामले की जांच शुरू की, पुलिस के अनुसार आरोपी का पता लगाया जा रहा है तलाश जारी है तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।