कांस्टेबल का शव नहर में मिला।
नहर में कांस्टेबल का शव मिलने की घटना हनुमानगढ़ जिले से है मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र के खुईया पुलिस थाने में कार्यरत कांस्टेबल बेगराज गढ़वाल का शव बृहस्पतिवार सुबह कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल नहर में मिला नहर थाना परिसर के आगे से गुजरती है ।
थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार कांस्टेबल बेगराज गढ़वाल बुधवार सुबह ड्यूटी पर नहीं था आया था इसके बाद उसकी जांच शुरू की गई खोजबीन के दौरान उसके पैरों के निशान नहर की ओर जाते हुए मिले और पास में उनकी चप्पल भी पड़ी थी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी स्थानीय लोग और हनुमानगढ़ में नोहर से बुलाई गई गोताखोरों की टीम ने नहर में तलाश शुरू की लगातार किए गए प्रयास के बाद गुरुवार की सुबह 11:00 बजे कांस्टेबल का शव नहर के दलदल में फंसा हुआ मिला पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर कार्रवाई शुरू की सव को बाहर निकालने के बाद परिजनों की मौजूदगी में कांस्टेबल का पोस्टमार्टम करवाया कांस्टेबल के बेटे नितिन कुमार ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है फिलहाल नहर में गिरने के कारण मालूम नहीं चल पाया है।