February 12, 2026

बीकानेर ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर महिला घायल।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

बीकानेर शहर के शोभासर गांव में देर रात्रि करीब 10:00 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें महिला रमजानी घायल हो गई दुर्घटना के बाद भी चालक नहीं रुका और करीब 15 किलोमीटर तक ट्रक को तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ  करमीसर तिराहे तक पहुंच गया इस दौरान ट्रक ने कई वाहनों और डिवाइडर को टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल रमजानी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया वहीं उसका बेटा जो की मोटरसाइकिल चला रहा था ट्रक का पीछा करते हुए करमीसर तिराहे तक पहुंच गया मौके पर पहुंची नया शहर थाना पुलिस प्रभारी कविता पूनिया ने ट्रक रुकवा कर ड्राइवर को हिरासत में लिया और ट्रक को सीज कर दिया घायल हुई महिला के रिश्तेदार करमीसर तिराहे पर इकट्ठा हो गए और आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नेशनल हाईवे पर हंगामा करने लगे परिजनों ने खुद को आरएलपी का कार्यकर्ता बताते हुए विरोध किया पुलिस लगातार उनसे समझाइश करती रही कि चालक को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *