February 12, 2026

राजस्थान कांग्रेस नेता ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

कांग्रेस नेता द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की घटना राजस्थान के अजमेर जिले से है जहां पर कांग्रेस नेता और नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी ने बुधवार शाम को रेलवे और ब्रिज के नीचे अजमेर अमृतसर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली  मामले को लेकर अलवर गेट थाना पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें अपने अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है अलवर गेट थाना पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी  में रखवाया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है शाम 6:00 बजे सीआरपीएफ रेलवे ओवर ब्रिज के पास अजमेर अमृतसर ट्रेन के सामने अचानक एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी लोको पायलट ने अजमेर स्टेशन मास्टर को सीआरपीएफ पुल के पास एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी अलवर गेट वह जीआरपी थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया पुलिस ने मृतक की पहचान कोटड़ा निवासी कांग्रेस के नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी उम्र 57 वर्ष रूप में की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *