February 12, 2026

बीकानेर कार नहर में गिरी एक की मृत्यु एक घायल

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

बीकानेर शहर के लूणकरणसर इलाके के गांव मल्कीसर  के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर कंवर सेनलिफ्ट नहर में जाकर गिर गई दुर्घटना में कार में सवार साहब राम निवासी पिपेरा की डूबने से मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी नरेंद्र जाट किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया मौजूद लोगों के अनुसार साहब राम अपने खेत की ओर जा रहा था इसी दौरान पीछे से उसका परिचित नरेंद्र जाट अपनी कार लेकर आया और उसे साथ बैठा लिया बताया जा रहा है कि नरेंद्र ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाई जिसके बाद कार अचानक नियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी दुर्घटना इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में कार पानी में डूब गई लोगों ने मौके पर पहुंचकर नरेंद्र को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन साहब राम गहरे पानी में डूब गए सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मस्कत के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला शव के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *