भीषण सड़क दुर्घटना एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक और केमिकल से भरे ट्रक में जबरदस्त टक्कर।
भीषण सड़क दुर्घटना की खबर जयपुर अजमेर हाईवे से है जहां पर दो ट्रैकों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही ट्रक ज्वलनशील पदार्थ से भरे हुए थे एक एलपीजी टैंक था तो वही दूसरे मैं केमिकल भरा हुआ था टक्कर इतनी जबरदस्ती की सिलेंडर भरे हुए ट्रक में ब्लास्ट हो गया, जिसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी और देखते ही देखते दोनों ट्रक आग का गोला बन गए आग की लपटे कई किलोमीटर तक दिखाई देने लगी, और सिलेंडर के टुकड़े कई वाहनों पर जा गिरे जिससे कई ट्रक और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हादसे से में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई तो वही दूसरे ट्रक ड्राइवर के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है, हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर का जाम लग गया दुर्घटना जयपुर से 70 किलोमीटर दूदू इलाके में घटित हुई, हादसे से की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन वह प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए वहीं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी अलर्ट हो गए उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी ली