राजस्थान कांग्रेस पार्टी के लिए दुखद खबर दिग्गज नेता का निधन हुआ
दुखद खबर इस वक्त कांग्रेस पार्टी से है मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अशक अली टाक का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया लंबे समय से उनका अस्पताल में इलाज जारी था राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेX पर लिखा कि अश्क अली टाक का निधन का समाचार बहुत ही दुखद है उन्होंने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में बहुत बड़े मुकाम हासिल किया श्री टांक NSUI वह यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहे।
भूतपूर्व सांसद वह विधायक अश्क अली टाक के निधन का समाचार सुनते ही उनके निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भूतपूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरीयावास, राजस्थान कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर खानु खान बुधवाली, विधायक अमीन कागजी, वह रफीक खान, और मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष रहे एमडी चोबदार श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे, और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया , श्री अश्क अली टाक को कल सुबह 11:00 बजे जयपुर के विद्याधर नगर कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।