बीकानेर युवक के साथ रास्ते में की लूटपाट।
युवक को रास्ते में लूटने का मामला डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पुदलसर से है जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट के अनुसार कुंडलसर गांव निवासी अमर सिंह पुत्र मनोहर सिंह राजपुरोहित ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए जानकारी में बताया कि 3 अक्टूबर को वह किराने की दुकान से घर के लिए राशन लेकर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में नाथू सिंह और लाल सिंह राजपूत ने रास्ता रोक लिया और दोनों ने शराब के लिए रुपए मांगे और अमर सिंह के मना करने पर उसे गालियां देते हुए लाठियां से हमला कर दिया झगड़े के दौरान दोनों आरोपियों ने उसके पास रखे 850 रुपए भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हेड कांस्टेबल संदीप को सुपुर्द की है फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।