February 12, 2026

बीकानेर पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा कुछ घंटे में किया

0
IMG_20251005_115703.jpg

बीकानेर शहर में लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा मात्र कुछ घंटे में ही कर दिया सीसीटीवी और जांच के आधार पर पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया है शुरुआती जांच में सामने आया कि यह गेग सिर्फ एक ही घर पर नहीं बल्कि शहर के अनेक और आसपास के कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं कर चुका है ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी श्याम सुंदर बिश्नोई उम्र 22 वर्ष कैलाश उर्फ केलिया बिश्नोई उम्र 24 वर्ष और सुभाष बिश्नोई उम्र 27 वर्ष ने अशोक पुरोहित के घर में लाखों के जेवरात और करीब 80000 के नगदी रुपए चोरी करने करना कबूल किया है शिकायतकर्ता अशोक पुरोहित के अनुसार पुश्तैनी गहनों के अलावा परिवार की बहूएं और बेटीयों के जेवर भी चोरी हो गए इसमें सोने चांदी के कई सेट कंगन मंगलसूत्र पायल सिक्के बिछिया और मूर्तियां नगदी सहित बड़ी मात्रा में बहुमूल्य सामान है घटना का सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला पहले कैलाश बिश्नोई को पकड़ा गया उसके बाद मिली जानकारी के आधार पर बाकी दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

नया शहर थाना कि इस टीम की इस कार्रवाई में महत्व पूर्ण भूमिका रही।

हेड कांस्टेबल सरवन सिंह हेड कांस्टेबल शेर सिंह और कांस्टेबल नरेश ने इस पूरी कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाई फिलहाल पुलिस बरामद  की प्रक्रिया में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *