May 18, 2026

बीकानेर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में गुरुवार देर रात्रि एक बड़ी चोरी सामने आई है जानकारी के अनुसार पीबीएम अस्पताल के कर्मचारी अशोक पुरोहित के घर चोरों ने लाखों का माल पार कर लिया सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार ने शहर में नया घर लिया था जिसका कल गृह प्रवेश कार्यक्रम था जिसकी वजह से वह मुरलीधर का घर बंद करके वहां पर गए थे पीछे से चोरों ने घटना को अंजाम दिया अशोक पुरोहित के भाई दिनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 30- 40 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के गहने सहित अन्य सामान चोरी हुआ है सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आ रहे हैं  तहकीकात करने  के बाद पता चल पाएगा की कितनी चोरी हुई है चोरी रात्रि 2:00 के पास हुई बताई जा रही है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *