बीकानेर सड़क दुर्घटना कार फस गई दो ट्रैकों के बीच में तीन घायल हुए
सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर के डूंगरगढ़ कस्बे के सतलेरा गांव के पास की है जहां पर देर रात्रि एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार दो ट्रैकों के बीच बुरी तरीके से फस गई और कार में सवार तीन लोग जख्मी हो गए जानकारी के अनुसार आगे चल रहे ट्रक के अचानक रुकने से कार भी रुक गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मारी टक्कर इतनी तेज थी कि कार दोनों ट्रैकों के बीच फंस गई घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पास के अस्पताल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जाम हुआ यातायात वापस सुचारू रूप से खुलवाया गया।