सड़क दुर्घटना में युवा भाजपा नेता की मृत्यु
बीकानेर सरदारशहर रोड पर बीती रात्रि हुए सड़क हादसे में बीजेपी के नेता विक्रम सिंह सतासर की मृत्यु हो गई दुर्घटना में आडसर के नजदीक हुई जहां पर कार और ऊंट की जोरदार भिड़ंत हो गई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए उनको तुरंत उप जिला अस्पताल श्री डूंगरगढ़ ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उनका मृत्यु घोषित कर दिया दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया सूचना मिलते ही सभी लोग अस्पताल पहुंच गए और पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंच गई विक्रम सिंह के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है