बीकानेर रेल दुर्घटना में युवक की मृत्यु।
रेल दुर्घटना की खबर बीकानेर के देशनोक क्षेत्र से है जहां पर एक 24 वर्षीय युवक की रेल हादसे में मृत्यु हो गई
दुर्घटना 28 सितम्बर की है, जब बेरासर निवासी सुरेश पुत्र गणेशाराम नाम का युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक के पिता गणेशाराम ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
देशनोक पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई