February 12, 2026

मौसम विभाग का अपडेट जारी।

0
IMG_20250928_200620.jpg

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विदर्भ पर बना अवदाब आज  कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर में परिवर्तित हो चुका है।  इसके आगामी 2-3 दिनों में पश्चिम की ओर आगे बढ़ने व 1 अक्टूबर तक गुजरात तट से सटे उ-पू अरब सागर पर निम्न दाब क्षेत्र के रूप में उभरने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कही कही हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा
राज्य में सर्वाधिक बारिश अकलेरा (झालावाड़) में 16.0 मिमी. दर्ज की गई

राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर व बीकानेर में 39.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.9 डिग्री दर्ज़ किया गया |  
मौसम विज्ञान केंद्र,  
जयपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *