बीकानेर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु तीन घायल हुए।
सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर के विकास कॉलोनी थाना क्षेत्र से जहां शनिवार को शाम सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए दुर्घटना बोलोरो कैंपर बाइक और ऑटो रिक्शा के मध्य हुई JNV कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेंद्र पचार ने जानकारी देते हुए बताया कि म्यूजियम सर्किल से सांगलपुरा की ओर जा रहा बोलेरो कैम्पर गाड़ी अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटी खाते हुए दूसरी दिशा में जा पहुंची। इस दौरान उसने सही दिशा में आ रहे बाइक और ऑटो से जबरदस्त टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर “नेक मोहम्मद” लिखा हुआ था, मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाने के साथ ही घायलों को भी राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल भिजवाया। तीनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।