बीकानेर बहनोई की हत्या का आरोप लगाया मामला दर्ज
बीकानेर शहर के कोलायत पुलिस थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां परिजनों ने सालों पर बहनोई की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
*मिली जानकारी के अनुसार, परिवादी पूर्णाराम उर्फ भाणुराम निवासी महाजन ने कोलायत थाने में मामला दर्ज करवाया है।*
*परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई चेतराम 24 जून 2025 को सीकर से झझू गया था। इस दौरान उसके साथ बुगलाराम भी था।*
*झझू पहुंच कर चेतराम अपने सालों से मिला, जिसके बाद से ही वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया*। *लगातार खोजबीन और पंच-पंचायती में पूछताछ के बाद परिजनों को शक हुआ कि साले झुगाराम उर्फ विशालाराम व अन्य ने मिलकर चेतराम की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।*
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की एसएचओ समरवीर सिंह को सुपुर्द की गई है।
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।