बीकानेर जबरदस्त सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु
भीषण सड़क हादसे की खबर बीकानेर के जयपुर जोधपुर बाईपास से है जहां पर नापासर चौराहे से कैमल फार्म की तरफ जाते समय मंगलवार रात्रि 8:30 बजे एक जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई हादसा उसे समय हुआ जब तीनों युवक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे सामने से तेज तेज रफ्तार डंपर आ गया डंपर से हुई जोरदार टक्कर में तीनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई मृतकों की पहचान फलोदी निवासी राजू मेघवाल केलनसर निवासी महेश मेघवाल और नागौर जिले के पांचौड़ी निवासी धमाराम मेघवाल के रूप में हुई हादसे के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया पुलिस ने मृतकों के मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की सूचना जानकारी दी घटना की सूचना मिलने के बाद खिदमतगार सोसायटी के कार्यकर्ता राजकुमार खडगावत शोएब और जुनैद भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने शव के बिखरे हुए अंगों को दो गाड़ियों में डालकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।