February 12, 2026

बीकानेर नाबालिग का अपहरण व जेवरात चुराने का सनसनीखेज मामला।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

नाबालिग लड़की के अपहरण और चोरी की बड़ी वारदात का मामला नाल थाना क्षेत्र से है रिपोर्ट के अनुसार भाटो का बास निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी नाबालिग बेटी को पांच आरोपियों ने एक राय होकर अपहरण कर लिया पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 21 सितंबर को आरोपियों करण राव सुंदरलाल पुष्पा सवाई और अर्जुन निवासी गेम ना पीर रोड उसकी नाबालिग बेटी को घर से जबरदस्ती उठा कर ले गए और जाते समय आरोपी घर से डेढ़ लाख नगद और सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की न्याय धारा की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच नाल थाने के स उनि सुभाष चंद्र को सपोर्ट की गई है पुलिस के अनुसार नाबालिग की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *