बीकानेर सुलभ शौचालय के पास मिला व्यक्ति का शव।
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के जनाना हॉस्पिटल के सामने सुलभ शौचालय के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना रविवार को करीब दोपहर 3:30 की है मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है सूचना मिलते ही पीबीएम अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पुलिस चौकी से साहब राम डूडी समाजसेवी शोएब और राजकुमार खडगावत मौके पर पहुंच गए उन्होंने मृतक को मेडिसिन कैजुअल्टी में ले जाकर डॉक्टरी जांच करवाया उसके बाद मृतक व्यक्ति के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है पुलिस के अनुसार मृतक के पास पीबीएम अस्पताल की 17 सितंबर के इलाज की स्लिप मिली है पर्ची पर नाम भागीरथ उम्र 39 वर्ष पिता का नाम चोरु लाल लिखा हुआ है हालांकि सही रूप से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस फिलहाल पहचान करने में जुटी हुई है।