February 12, 2026

बीकानेर बस के नीचे आने से यात्री की मृत्यु,

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर शहर में अंबेडकर सर्किल पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई हादसा अंबेडकर सर्किल के पास अंडरपास की तरफ हुआ जानकारी के अनुसार सिलीपर  बस से यात्री अपना सामान उतार रहा था  चालक ने लापरवाही से बस चला दी अचानक हुई इस घटना में यात्री बस के नीचे पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मृत्यु हो गई सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची वह मृतक व्यक्ति के शव को पीबीएम अस्पताल को मोर्चरी में रखवाया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ निवासी बबईलाल पुत्र मिश्रीलाल उम्र 46 वर्ष के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि वह स्लीपर बस से यात्रा कर रहा था और बीकानेर पहुंचने पर अपना समान उतार रहा था इसी दौरान बस  चालक की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द किया जाएगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *