बीकानेर पूर्व सरपंच की हत्या हुई
बीकानेर के एक गांव घीरदेसर चोटीयान में शुक्रवार की सुबह सुबह ही बड़ी खबर निकलकर सामने आई है यहां पर पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की गुरुवार रात्रि को हत्या हो गई शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष थी एवं हत्या से पहले गुरुवार रात्रि को परिवार में झगड़े की सूचना मिल रही है खबर मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई तो सीओ निकेत कुमार की पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे मृतक वर्ष 2005 से 2010 तक सरपंच थे एवं घर में बुजुर्ग पति-पत्नी दो जने ही रहते थे अनुमान लगाया जा रहा है की हत्या रात्रि 11:00 के नजदीक हुई इसकी जानकारी सुबह 6:00 बजे मिली अधिक जानकारी जुटाए जा रही है