बीकानेर मारपीट का मामला दर्ज हुआ
बीकानेर के गंगा शहर थाना इलाके में भिना सर में शव विश्रामगृह घर की भूमि पर कब्जा करने से रोकने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है ।
जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को मुरली मनोहर मंदिर के पीछे स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में वर्षों पुरानी शव विश्राम भूमि पर खुशाल बारसा पुत्र भागुराम निवासी भिनासर न ने निर्माण सामग्री मंगवाकर झोपड़ी बन वाली इस दौरान जब सर्व समाज के प्रतिनिधियों केवलचंद सोलंकी, गोरधन परिहार, प्रदीप लखोटिया, गणपतराम कुम्हार, बजरंग सांखला, सुगनाराम कुम्हार, गोविंद सिंह राजपूत, सूर्यप्रकाश तावणिया, माणक सुथार और अन्यने रोकने की कोशिश की तो मामला बढ़ गया आरोप है कि कुशल प्रेम ओमप्रकाश प्रकाश जांगड़ा ऋतिक कैलाश अनिल कपूर और विजय ने सामूहिक हमला कर दिया इस दौरान प्रेम बादशाह ने गोवर्धन परिहार के मुंह पर ईट से चोट मारी और ₹2000 भी छीन लिया घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया हमले के बाद केवल चंद सोलंकी ने 16 सितंबर को गंगा शहर थाने में मामला दर्ज करवाया है मामले की जांच सीओ पार्थ शर्मा कर रहे हैं