बीकानेर पुलिस ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाया।
बीकानेर के लूणकरणसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस वे पर अवैध होटल ढाबे व पंचर की दुकान में हटाई गई।
श्री हेमंत शर्मा आईपीएस महानिदेशक पुलिस रेंज बीकानेर द्वारा भारत माला रोड व एक्सप्रेसवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चलाए गए अभियान के तहत भारतमाला रोड एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ अवैध तत्वों के पास खेतों में लोगों द्वारा चाय की दुकान पंचर की दुकान व ढाबे आदि खोल रखे हैं जिस पर उक्त अभियान के तहत थाना क्षेत्र में लगने वाले भारतमाला रोड वह एक्सप्रेस वे पर अवैध कब्जो पर कार्रवाई करते हुए सभी होटल ढाबे व पंचर की दुकानों को बंद करवाया जाकर सभी को पाबंद किया वह आइंदा इस प्रकार से होटल ढाबे व पंचर की दुकान खोलने में चलने पर कानूनी कार्रवाई की जावेगी