बीकानेर देर रात्रि सड़क दुर्घटना में एक की मृत्यु दो घायल
बीकानेर शहर के नेशनल हाईवे- 11 पर गुरुवार रात्रि एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई वह दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना नोरंगदेसर गांव के पास रात्रि करीब 11:00 बजे घटित हुई जब एक तेज रफ्तार टैंकर ने शराब के नशे में तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया सबसे पहले टैंकर ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारी फिर उसके पीछे चल रहे बिजली विभाग के ट्रैक्टर को रोदते हुए एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी ट्रैक्टर में सवार दिलीप उम्र 23 वर्ष निवासी बीघा रामसर की मौके परी मृत्यु हो गई जबकि नाथूराम और संजय गंभीर रूप से घायल हुए तीनों कर्मचारी बिजली विभाग की प्राइवेट कंपनी से जुड़े हुए थे मामले को लेकर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार के अनुसार मौके पर सूचना मिलने पर पहुंचे और ड्राइवर को काबू में लिया गया है।
एएसआई कवेंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर चालक नशे में था और ओवरटेक की कोशिश में बड़ी दुर्घटना घटित हुई ब्रेजा गाड़ी और स्विफ्ट कार को भी नुकसान पहुंचा है लेकिन उनमें बैठे हुए लोग सुरक्षित है घायलों को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है वहीं पुलिस ने टैंकर जप्त करके चालक को हिरासत में ले लिया है दुर्घटना में हाईवे पर देर रात्रि तक जाम लग रहा जिसको पुलिस ने बाद में खुलवाया।