बीकानेर ट्रेन से गिरे युवक की मृत्यु हुई
ट्रेन से गिरकर युवक की मृत्यु का मामला बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का है जहां एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई इस संदर्भ में समाजसेवी आदर्श शर्मा ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को एक व्यक्ति रेल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है ना ही उसके किसी परिजन या रिश्तेदार का मालूम चल सका है ऐसे में समाजसेवी संस्थाओं की मदद से मृतक का अंतिम संस्कार किया पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है